*12वीं का पहला परिणाम ईस सप्ताह के शुरू में संभव*

*12वीं का पहला परिणाम ईस सप्ताह के शुरू में संभव*

May 18,2018 02:12:00 PM IST

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षाओं के परिणाम ईस सप्ताह के प्रारंभ में आना शुरू हो सकते हैं। बोर्ड द्वारा पहले परिणाम की तिथि एकाध दिन में डिक्लेयर की जा सकती है। माना जा रहा है कि बोर्ड 12वीं साइंस व कॉमर्स के परिणाम एक साथ जारी करेगा। बोर्ड में 12वीं कक्षा के परिणाम अंतिम तैयारियों में हैं।

- बोर्ड सूत्रों के मुताबिक बोर्ड कुछ दिन में इस स्थिति में आ सकता है कि परिणाम कब घोषित किए जाएंगे इसकी तिथि बता सके। वैसे माना यही जा रहा है कि अगले सप्ताह के प्रारंभ में ही पहला परिणाम जारी किया जा सकता है।

- 12वीं कला और 10वीं कक्षा से पहले 12वीं कॉमर्स व 12वीं साइंस के नतीजे आने की संभावना है। पिछले कुछ सालों से बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस के परिणाम एक साथ ही जारी कर रहा है।

जानें कितने स्टूडेंट बैठे थे एग्जाम में

- राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 826,278 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए थे। इसमें से 12वीं कॉमर्स में 42,665 विद्यार्थी और 12वीं साइंस में 246,254 विद्यार्थी हैं। 12वीं कला में सर्वाधिक 537,359 पंजीकृत किए गए हैं। बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं परीक्षाएं 2 अप्रैल तक आयोजित की थीं।

*👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप*📚👫

Comments